इंदौर के एक इलाके में रहने वाले एक किसान ने अपने घर के पीछे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बुधवार रात परिवार ने उन्हें फंदे पर लटका देखा। बताया जा रहा है कि उनकी मानसिक स्थिति पिछले कई दिनों से ठीक नहीं थी।
पुलिस के अनुसार, मृतक दिनेश उम्र (57) के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। दामाद ने बताया कि दिनेश अक्सर कहते थे कि कोई उनके पीछे लगा हुआ है। करीब एक साल से उनका मानसिक उपचार चल रहा था, लेकिन उनकी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Post a Comment