गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार दो दिन की तेजी के बाद आज 5 फरवरी को गिरावट दर्ज की गई। वायदा बाजार (MCX) में चांदी की कीमत करीब 28 हजार रुपए (11%) कम होकर 1 किलो का भाव लगभग 2.40 लाख रुपए पर आ गया है।
सोने का दाम भी करीब 3 हजार रुपए (2%) गिरकर 10 ग्राम का भाव लगभग 1.50 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच चांदी की कीमत में करीब 1.60 लाख रुपए और सोने की कीमत में लगभग 26 हजार रुपए की कमी आई थी। सर्राफा बाजार के दाम दोपहर 12 बजे जारी किए जाएंगे।
सर्राफा बाजार में चांदी ₹2.52 लाख प्रति किलो के आसपास बिक रही है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज सर्राफा बाजार में चांदी 30,230 रुपए गिरकर 2,52,232 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 3,613 रुपए कम होकर 1,53,012 रुपए पर आ गया है। मुनाफावसूली के कारण सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।


Post a Comment