इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र के एक गांव स्थित राम मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। गुरुवार सुबह जब पुजारी मंदिर के ताले खोलने पहुंचे, तो ताले टूटे हुए मिले। इसके बाद स्थानीय रहवासियों को सूचना दी गई और चंदन नगर पुलिस को बुलाया गया।
पुजारी नरेंद्र जी ने बताया कि चोर मंदिर से भगवान के आभूषण और दान पेटी में रखे लगभग तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गए। चोरों ने दान पेटी तोड़ने का भी प्रयास किया था।
CCTV में कैद हुए चोर
पुलिस को मंदिर से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की गतिविधियां कैद मिली हैं। फुटेज में चोर बाइक से आते और जाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
चोरी की घटना के बाद क्षेत्र के रहवासियों में नाराजगी देखी गई। सुबह सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए और पुलिस गश्त को लेकर सवाल उठाए।


Post a Comment