सोने-चांदी के दाम में आज यानी 4 फरवरी को बढ़त दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 6,629 रुपए महंगा होकर 1,58,158 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले इसका भाव 1,51,529 रुपए था। इस तरह दो दिन में सोना कुल 9,412 रुपए महंगा हो चुका है।
वहीं, चांदी की कीमत 9,573 रुपए बढ़कर 2,73,538 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 2,63,965 रुपए प्रति किलो पर थी। सर्राफा बाजार में इससे पहले 29 जनवरी को सोने ने 1,76,121 रुपए और चांदी ने 3,85,933 रुपए प्रति किलो का उच्च स्तर छुआ था।
तीन दिन की गिरावट के बाद अब लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। इससे पहले 30 जनवरी, 1 और 2 फरवरी को कीमतों में गिरावट आई थी, जिसे मुनाफावसूली का असर माना जा रहा था। अब एक बार फिर निवेशकों और खरीदारों की रुचि सोने-चांदी में बढ़ी है।



Post a Comment