इंदौर के पाटनीपुरा क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया। अज्ञात बदमाश दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी की जानकारी गुरुवार सुबह लगी। एमआईजी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एमआईजी थाना पुलिस के अनुसार पाटनीपुरा इलाके में स्थित शिव शक्ति राशि रत्न एवं ज्वेलरी नामक दुकान से यह चोरी हुई। दुकान संचालक बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात दुकान बंद कर घर गए थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश ताले तोड़कर दुकान में घुस गए और करीब 8 ग्राम सोना, कांच की बरनी में रखे लगभग डेढ़ किलो चांदी के जेवरात तथा गल्ले में रखे करीब 70 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।

Post a Comment