लसूडिया पुलिस ने रितिक भदौरिया को गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार किया। शिवांक उम्र (8) पुत्र ज्ञानशंकर की मंगलवार को स्कूल जाते समय बाइक से टक्कर में मौत।

सीसीटीवी में रेसिंग कैद
टीआई तारेश सोनी के अनुसार, निरंजनपुर बस्ती में तेज रफ्तार बाइक ने बच्चे को कुचला। फुटेज में आरोपी रेसिंग करता दिखा।

आरोपी गिरफ्तारी से भागा, घायल
पकड़े जाने के प्रयास में रितिक गिर पड़ा। रहवासी इलाके में लापरवाही से वाहन चलाने का केस। परिजनों ने शिकायत की थी।



Post a Comment

Previous Post Next Post