इंदौर के राजेंद्र नगर पुलिस ने 8 माह की गर्भवती महिला की शिकायत पर उसके पति और सास के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि बुधवार को पुरानी बात पर बहस हुई थी। इसके बाद पति ने पेट में लात मारी और सास ने बाल पकड़कर घसीटा।
पीड़िता, मुस्कान ने पुलिस को बताया कि 4 दिसंबर को नौकरी पर जाने के दौरान पति से विवाद हुआ था, तब भी पति ने मारपीट की थी। बुधवार को फिर वही बात निकल आई और रात में पति ने पेट में लात मार दी। इसके बाद दर्द शुरू हो गया। सास ने उसके बाल पकड़कर घसीटा। महिला का कहना है कि पति आए दिन उसके साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करता है।
इलाज के लिए दादी लेकर पहुंचीं अस्पताल
पीड़िता ने बताया कि दर्द बढ़ने पर उसने अपनी दादी को सूचना दी। दादी मौके पर पहुंची और उसे डॉक्टर के पास ले गईं। इलाज के बाद महिला ने पति और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मुस्कान ने यह भी बताया कि डेढ़ साल पहले उसने और उसके पति ने कोर्ट मैरिज की थी।

Post a Comment