इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में बिना सुरक्षा व्यवस्था के चल रहे एक निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है।

कनाडिया पुलिस के अनुसार, ग्राम देवास निवासी 22 वर्षीय सत्यनारायण 22 नवंबर को शहर की एक कॉलोनी में बन रही इमारत पर काम कर रहा था। तीसरी मंज़िल पर काम के दौरान लिफ्ट की वेल्डिंग टूट गई, जिसके कारण वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में सामने आया कि निर्माण स्थल पर किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। पुलिस ने ठेकेदार टीकम को हादसे के लिए जिम्मेदार मानते हुए आरोपी बनाया है।

घटना स्थल पर मौजूद चौकीदार कमल ने बयान में बताया कि लिफ्ट की वेल्डिंग टूटने से हादसा हुआ था। घटना की जानकारी ठेकेदार को दी गई थी, लेकिन वह देर से मौके पर पहुंचा।

Post a Comment

Previous Post Next Post