मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 21 नवंबर को फेड एक्सपो-2025 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन गोविंदपुरा स्थित एक एग्जीबिशन सेंटर में किया गया। उन्होंने यहां लगी प्रदर्शनी में विभिन्न उद्योगों के उत्पादों का अवलोकन भी किया। इस दौरान उन्होंने राज कपूर की फिल्म का मशहूर गीत ‘मेरा जूता है जापानी’ भी गुनगुनाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों और निवेशकों को लगभग 5000 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है, जिसे राज्य में निवेश के लिए एक आमंत्रण के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की भूमि उद्योगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है और सरकार उद्योगों से किए गए वादों को पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post