इंदौर में ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। शुक्रवार को सुबह से रात तक हुए विशेष अभियान में पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े 186 वाहनों पर कार्रवाई की। इसके अलावा 793 लोगों पर बिना हेलमेट बाइक चलाने पर चालान बनाए गए। ओवरलोडिंग के मामले में 31 ऑटो/ई-रिक्शा पर भी कार्रवाई हुई।

अभियान मेन रोड, बाजार क्षेत्रों और व्यस्त चौराहों पर चलाया गया, जहां बेतरतीब पार्किंग से राहगीरों को परेशानी हो रही थी। कई स्थानों पर वाहनों के कारण जाम की स्थिति बन रही थी, जिसे दूर करने के लिए पुलिस ने मौके पर कार्रवाई कर वाहनों को हटवाया। दुकानों और संस्थानों को भी निर्धारित पार्किंग उपयोग करने की समझाइश दी गई।

ट्रैफिक पुलिस की जनता से अपील

गाड़ियां केवल निर्धारित पार्किंग स्थानों पर ही खड़ी करें।

बाजार, मुख्य चौराहों, बस स्टॉप, अस्पतालों के आसपास अनधिकृत पार्किंग न करें।

अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट पहनें।

31 ई-रिक्शा/ऑटो पर चालानी कार्रवाई

ओवरलोडिंग, नो पार्किंग, प्रतिबंधित मार्गों पर चलना, वन-वे उल्लंघन जैसे मामलों में कुल 31 ई-रिक्शा और ऑटो पर चालान बनाए गए हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post