मध्य प्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने भोपाल के कारोबारी दिलीप G. के ऑफिस और घर पर छापे मारे। दो टीमें शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एमपी नगर ज़ोन-2 स्थित उनके दफ्तर और चूना भट्टी इलाके में बने घर पर पहुँचीं।
ऑफिस से 5 राउंड कारतूस, एक दर्जन से अधिक चेकबुक, कई चेक, रजिस्ट्री और प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले। घर से भी बड़ी संख्या में चेकबुक, बैंकिंग पेपर और रजिस्ट्रियां बरामद हुईं। टीम डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
EOW ने लगभग एक महीने पहले दिलीप G. और उनकी कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
जांच के अनुसार, दिलीप G. और उनकी कंपनियों—DG Mines and Minerals Pvt. Ltd. और Shree Maa Cementec Pvt. Ltd.—पर निवेशकों के लगभग 35 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप है।
EOW का आरोप है कि 10 रुपए के शेयर 12,972 रुपए में बेचकर लोगों को झांसा दिया गया, बड़े मुनाफे का लालच देकर निवेशकों की पारिवारिक संपत्तियां गिरवी रखवाईं और बंद बैंक खातों से चेक जारी किए गए।
ऑफिस से मिले कारतूस और दस्तावेज
छापे में ऑफिस से पांच कारतूस, बड़ी संख्या में चेकबुक और प्रॉपर्टी से जुड़े एग्रीमेंट मिले। घर से भी 10 से अधिक चेकबुक और बैंकिंग दस्तावेज जब्त किए गए।
निवेशकों की शिकायत के बाद कार्रवाई
भोपाल निवासी विनीत J. और उनकी मां ने EOW को शिकायत दी थी कि उन्होंने बैंक से लिया गया करोड़ों का लोन निवेश के नाम पर दिलीप G. को दे दिया, लेकिन बाद में धोखाधड़ी का पता चला।
उन्होंने बताया कि उन्हें ऊंचे मुनाफे का वादा कर लोन लेने पर मजबूर किया गया और फर्जी कागजात और चेक दिए गए।
ED भी जांच में शामिल
इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी 31 अक्टूबर को ECIR दर्ज की है। अब मामला PMLA के तहत भी जांच में है।
जांच में शेयर ट्रेडिंग, फसल से हुई कथित आय और संबंधित लोगों की भूमिका की भी छानबीन की जाएगी।

Post a Comment