भोपाल के गौतम नगर इलाके में एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात बुधवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुई। हत्या का कारण सिर्फ इतनी सी बात बताई जा रही है कि आरोपी नाराज हो गया था क्योंकि उसे बीड़ी नहीं दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एडिशनल DCP के मुताबिक, करीब 50 साल का सुरेश मजदूरी करता था और गौतम नगर थाने के पास फुटपाथ पर रहता था। आरोपी कार्तिक नाम का युवक है, जिसने पत्थर से वार कर उसकी हत्या की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रात को विवाद, सुबह हत्या

जानकारी के अनुसार, आरोपी का मंगलवार को जन्मदिन था। रात में वह सुरेश के पास पहुंचा और उससे बीड़ी मांगी। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सुबह कार्तिक दोबारा वहां आया, पास से पत्थर उठाया और सुरेश के चेहरे पर वार किया।

कुछ देर बाद वह फिर लौटा, यह देखने कि सुरेश जिंदा तो नहीं है। फिर उसने दोबारा पत्थर मारकर उसकी जान ले ली।

थाने से 100 मीटर दूर वारदात

मामला थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ था। पुलिस टीम ने आरोपी को करीब दो घंटे में पकड़ लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post