इथियोपिया का हेली गुब्बी ज्वालामुखी लगभग 12 हजार साल बाद अचानक रविवार को फट गया। विस्फोट के बाद उठी राख और सल्फर डाइऑक्साइड करीब 15 किलोमीटर ऊंचाई तक पहुंच गई, जो लाल सागर पार करते हुए यमन और ओमान तक फैल गई।
सोमवार रात करीब 11 बजे तक यह राख इथियोपिया से लगभग 4300 किलोमीटर दूर भारत के राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली-एनसीआर और पंजाब तक पहुंच गई।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, राख का यह बादल मंगलवार शाम 7:30 बजे तक भारत से पूरी तरह साफ हो जाएगा और आगे चीन की दिशा में बढ़ता रहेगा।
इस राख के गुबार की वजह से एयर इंडिया को सुरक्षा के चलते 11 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। विशेषज्ञों ने बताया कि गुबार की ऊंचाई बहुत अधिक थी, इसलिए आम लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव सीमित रहा।
राख के फैलाव के कारण कई क्षेत्रों में उड़ानों पर कड़ी निगरानी रखी गई। राख के कण विमान के इंजनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए अंतरराष्ट्रीय एविएशन प्रोटोकॉल के तहत अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही थी।

Post a Comment