उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के सिरोरा गांव में एक 19 वर्षीय युवक ने गांव की पानी की टंकी से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
घटना मंगलवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। युवक गांव में बनी ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया था। ग्रामीणों ने उसे नीचे आने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। कुछ देर बाद उसने अचानक टंकी से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे तत्काल अनूपशहर के अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Post a Comment