दीपावली के त्योहार को देखते हुए ट्रैफिक विभाग ने राजवाड़ा क्षेत्र को बुधवार से 21 अक्टूबर तक नो-व्हीकल ज़ोन घोषित किया है। इस दौरान राजवाड़ा की ओर चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो, सिटी बस और कारों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, स्थानीय लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि वे अपने वाहन कहां पार्क करेंगे, क्योंकि जिन पार्किंग स्थलों का सुझाव ट्रैफिक विभाग ने दिया है, वहां पहले से ही जगह की कमी रहती है। ऐसे में अधिकारियों को अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए। यह व्यवस्था रोजाना दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को राजवाड़ा क्षेत्र के आसपास स्थित पार्किंग स्थलों पर खड़ा करने की अपील की है।

  • एमजी रोड की दिशा से आने वाले वाहन चालक अपने वाहन फ्रूट मार्केट या कृष्णापुर छत्री स्थित नई पार्किंग में खड़े कर सकेंगे।
  • संजय सेतु की दिशा से आने वाले वाहन नंदलालपुरा और कृष्णापुर छत्री पार्किंग का उपयोग कर सकेंगे।
  • मच्छी बाजार की ओर से आने वाले वाहन यशवंत रोड, नरसिंह बाजार चौक, मालगंज और सुभाष चौक पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
  • बड़ा गणपति की तरफ से आने वाले वाहन मल्हारगंज थाने के पास या सुभाष चौक पार्किंग में खड़े किए जा सकेंगे।

राजवाड़ा की ओर जाने वाले ट्रैफिक को मल्हारगंज, छिपा बाखल गली, गोराकुंड चौराहा, सुभाष चौक, इमली बाजार चौराहा, मालगंज चौराहा, नरसिंह बाजार चौराहा, पीपली बाजार तिराहा, यशवंत रोड चौराहा, पंढरीनाथ मंदिर चौक, रेशम गली, नंदलालपुरा चौक, संजय सेतु, फ्रूट मार्केट, हेमिल्टन रोड, मृगनयनी चौराहा और नगर निगम चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post