इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में मंगलवार रात एक 14 वर्षीय किशोर पर पांच युवकों ने हमला कर दिया। हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घायल लड़का पास के एक टेंट हाउस में काम करता है। बताया जा रहा है कि रुपए के लेनदेन को लेकर एक युवक से उसका विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम को विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उसे धमकी दी।

रात करीब 11 बजे राम मंदिर गार्डन के पास कुछ युवकों ने किशोर को घेर लिया और उस पर चाकू से वार कर दिया। हमले में उसकी पसली के पास गहरी चोट आई। मौके पर मौजूद साथियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने इस मामले में पांच युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post