टेलीविजन और फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता पंकज धीर का बुधवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। पंकज धीर को बी.आर. चोपड़ा के लोकप्रिय टीवी धारावाहिक महाभारत में दानवीर कर्ण के किरदार से पहचान मिली थी। उनका अंतिम संस्कार आज शाम मुंबई में किया जाएगा।

पंकज धीर ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल्स और हिंदी फिल्मों में काम किया। उन्होंने चंद्रकांता, युग, द ग्रेट मराठा और बढ़ो बहू जैसे टीवी शो में अभिनय किया। इसके अलावा आशिक आवारा, सड़क, सोल्जर और बादशाह जैसी फिल्मों में भी वे नजर आए।

अभिनय के अलावा वे अपने अनुशासित स्वभाव और सशक्त व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते थे।

महाभारत से जुड़ी दिलचस्प बात

शुरुआत में पंकज धीर को महाभारत में अर्जुन का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन मूंछें मुंडवाने की शर्त पर उन्होंने यह किरदार ठुकरा दिया। बाद में उन्हें कर्ण का रोल मिला, जिसने उन्हें अमर कर दिया।

शूटिंग के दौरान हादसा

एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि महाभारत की शूटिंग के दौरान उनकी आंख में तीर लग गया था, जिसके बाद उनकी सर्जरी करानी पड़ी। उस समय युद्ध के दृश्य को वास्तविक दिखाने के लिए भारी-भरकम असली हथियारों का उपयोग किया जाता था।

Post a Comment

Previous Post Next Post