मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार देर रात खाने के बिल को लेकर एक ढाबे पर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कटारा थाना क्षेत्र के रापड़िया इलाके में हुई इस घटना में एक युवक के पेट में तंदूर की रॉड घोंप दी गई, जो शरीर से आर-पार हो गई। झगड़े में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कटारा क्षेत्र के कुछ युवक रात में एक ढाबे पर खाना खाने पहुंचे। मटन की कीमत को लेकर बहस हुई और विवाद बढ़ गया। बात हाथापाई तक पहुंची, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में लाठी-डंडे चल गए। इसी दौरान किसी ने तंदूर की रॉड उठाकर एक युवक के पेट में घोंप दी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

भीड़ ने ढाबे और पास खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post