नगर निगम और प्रशासन की टीम ने गुरुवार को अन्नपूर्णा क्षेत्र से अतिक्रमण हटाए। यहां अवैध चौपाटी भी बन चुकी थी। जिसे रिमूवल गैंग ने हटा दिया। अतिक्रमण हटाने के दौरान अफसरों को व्यापारियों की नाराजगी का शिकार होना पड़ा। नगर निगम यहां पश्चिम रिंग रोड को जोड़ने वाली सड़क बनाएगा। जिसकी चौड़ाई 40 मीटर सेे ज्यादा है।इसमें 100 से ज्यादा निर्माण बाधक है। गुरुवार को रिमूवल गैंग के साथ प्रशासन और पुलिस के अफसर भी मौजूद थे। वे चौपाटी पर पहुंचे तो दुकानदारों ने अफसरों से कहा कि इस चौपाटी से उनका रोजगार जुड़ा है। क्षेत्र के रहवासियों के लिए भी यह एक सुविधा है। कम रुपयों में उन्हें सस्ते व्यजंन यहां मिलते हैै।

अफसरों ने व्यापारियों से कहा कि चौपाटी के नाम पर शेड और पक्के निर्माण कर लिए गए। इसकी अनुमति भी नहीं ली गई। व्यापारियों ने थोड़े दिन की मोहलत देने की मांग की, लेकिन अफसर नहीं माने। इस दौरान एक व्यापारी ने अपने हाथ से ही खुद के गाल पर थप्पड़ मारना शुरू कर दिए। दूसरे व्यापारियों ने उन्हें रोका। इसके बाद जेसीबी से अवैध निर्माण, गुमटियां हटाने का काम शुरू किया।

अफसरों का सख्त रवैया देेख दुकानों से सामान समेटना शुरू कर दिया। इसके बाद जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण तोड़ना शुरू कर दिए। अब नगर निगम इस हिस्से में सड़क बनाएगा। पश्चिमी क्षेत्र की रिंग रोड के आसपास की सर्विस रोड को भी अतिक्रमणमुक्त करने का अभियान चलाया जाएगा। सर्विस रोड पर भी कई लोगों नेे शेड व पक्के निर्माण कर सड़क का हिस्सा घेर लिया है। सड़क पर पार्किंग होने के कारण लोगों को वाहन चलाने में परेशानी होती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post