इंदौर। ब्रिटेन में ग्लासगो की सड़कों पर रविवार को मिनी मुंबई की झलक देखने को मिली। मौका गणेशोत्सव के तहत बप्पा की शोभायात्रा का था। इसमें ध्वजवाहकों से लेकर ढोल-ताशे के साथ 2 हजार से अधिक लोग पारंपरिक मराठी वेशभूषा में शामिल हुए। इस दौरान सड़कों पर गणपति बप्पा मोरिया और जय शिवाजी जय भवानी के जयकारे लगाए गए। इसमें इंदौर के अलावा मालवा-निमाड़ समेत देशभर से गए प्रवासी शामिल हुए।
आयोजक अभिजीत
चौहान ने बताया कि यह 5वां साल है। जब हम गणेश उत्सव मना रहे हैं। उत्सव का आयोजन ग्लासगो
इंडियंस ग्रुप करता है। यह पहली बार है जबब शोभायात्रा निकाली गई। चौहान के साथ ग्लासगो
में रहने वाले नयन नागर ने बताया कि सात समंदर पार अपनी संस्कृति को प्रसारित करने
का जिम्मा उठाने वाले ग्रुप का नाम है ग्लासगो इंडियंस ग्रुप।
पहली बार शोभायात्रा
के लिए ग्रुप वॉलंटियर्स ने एक महीने पहले तैयारियां शुरू कर दी थीं। ग्रुप में शामिल
गोवा के मिथिलेश भेंडे ने ढोल ताशे बजाना सिखाया। उनके साथ ही अनूप आप्टे ने तालमेल
की प्रैक्टिस कराई। आप्टे मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं। पंचमी के दिन जब जॉर्ज
स्क्वायर से शोभायात्रा शुरू हुई तो सबसे आगे भगवा ध्वज पथक रहे।
उनके पीछे लेजिम थी। शोभायात्रा
ग्लासगो के प्रसिद्ध मंदिर पर समाप्त हुई। महिला दल में शामिल शीतल चतुर्वेदी ने बताया
कि आखिर में भंडारा हुआ। इसमें करीब 2500 लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। ग्लासगो में भारतीय
समुदाय बप्पा की स्थापना मंदिर में करता है। घर पर बप्पा की स्थापना के बाद विसर्जन
के लिए मंदिर को सौंप देते हैं।
Post a Comment