भोपाल। गौतमनगर इलाके में तीन तलाक का मामला सामने आया है। आरोपी पति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। साल 2015 में भोपाल की रहने वाली महिला से आरोपी की शादी हुई थी। इसके बाद से पति व उसका परिवार दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। महिला तंग आकर मायके आ गई और अपने पिता के साथ रहने लगी। इसके बाद भी परेशान करता रहा। तंग आकर महिला ने शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत से गुस्साए पति ने स्पीड पोस्ट के माध्यम से तलाकनामा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एएसआई सुशीला
ने बताया कि इन्द्रासहायता नगर की रहने वाली महिला का निकाह 18 दिसंबर 2015 को रम्भानगर
के रहने वाले मोहम्मद फारुख पुत्र याकूब से हुई थी। फारुख मुंबई में प्राइवेट नौकरी
करता है।दोनों के दो बच्चे हैं। बच्चे महिला के साथ ही रहते हैं। शादी के बाद से फारुख
व उसका परिवार उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। पहले तो महिला ने बर्दाश्त किया।
इसके बाद तंग आकर अपने मायके आकर पिता के साथ रहने लगी। मायके आने के बाद भी फारुख
उसे दहेज के परेशान करता रहा। प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने जनवरी 2023 में पति के
खिलाफ शिकायत कर दी। इसका केस कोर्ट में चल रहा है।
शिकायत से गुस्साए पति ने 12
जून को पत्नी को स्पीड पोस्ट के माध्यम से लिखित में तलाकनामा भेज दिया। इसे लेकर महिला
थाने पहुंची और पूरी बात बताई। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति
के घर जाकर देखा गया, तो वहां ताला लटका मिला। परिवार के बारे में जानकारी जुटाई जा
रही है। जल्द ही आरोपी पति को पूछताछ के लिए थाने बुलाया जाएगा।
Post a Comment