इंदौर। इंदौर के छोटी ग्वाल टोली इलाके में गुरुवार रात एक हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की का पीछा करते हुए कुछ मुस्लिम युवकों ने पहले तो वीडियो बनाए फर दोनों के साथ मारपीट भी की। मुस्लिम युवकों ने लड़की पर इस्लाम को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए काफी अभद्रता भी की। इस मामले में छोटी ग्वालटोली पुलिस ने आरोपियों पर वीडियो के आधार पर केस दर्ज किया है। वही उनकी तलाश की जा रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के संज्ञान में उक्त मामला आने के बाद उन्होंने भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
छोटी ग्वाल
टोली पुलिस के मुताबिक भावेश सुनहरे निवासी न्याय नगर की शिकायत पर छोटी ग्वालटोल थाने
में 323,294,506,341,34 आईपीसी के तहत अज्ञात 40 से 50 मुस्लिम युवकों पर केस दर्ज
किया गया है। भावेश ने बताया कि वह अपनी महिला मित्र (मुस्लिम लड़की )के साथ होटल मदनी
से 11 बजे खाना खाकर निकले थे। इसके बाद उन्होंने देखा कि दो बाइक पर कुछ युवक उनका
पीछा कर रहे थे। रीगल के यहां आकर उन्होंने भावेश की गाड़ी रुकाव दी और अपशब्द कहते
हुए विवाद करने लगे। इस दौरान भावेश से आधार कार्ड मांगा। लड़की से घर पर माता-पिता
से बात कराने के लिए कहते हुए उस पर इस्लाम को बदनाम करने का आरोप लगाने लगे। विवाद
बढ़ने पर युवकों ने पीड़ितों की पिटाई करने के साथ ही उसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद
फिर से रेलवे स्टेशन तक पीछा करते हुए आ गए। यहां मौजूद रिक्शा चालकों ने उनकी मदद
की और उन्हें बचाया। रात में इस मामले में भावेश ने अपने परिवार को जानकारी दी। जिस
पर छोटी ग्वाल टोली पुलिस ने केस दर्ज किया है।
बचाने में लगे दो युवकों को चाकू
इधर इसी मामले में दूसरा जानलेवा हमले का केस तुकोगंज थाने में दर्ज कराया गया है। यहां यश जोशी और हिमांशु पटेल की शिकायत पर शोएब पुत्र लतीफ निवासी उषागंज छावनी, शावेज लाल, मुजम्मील,आमीन लाला, सैफ, सैफ का भाई छोटू उर्फ अरबाज पर 307, 323, 294, 506, 147, 148, 149 की धाराओं में तुकोगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि भावेश और उसकी साथी युवती को यश और उसके साथी मदद मांगने पर बचाने पहुंचे थे। इस दौरान शोएब और उसके साथियों ने चाकू से यश और हिमांशु पटेल पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने मामले में शोएब को हिरासत में लिया है। वही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सीएम ने लिया
संज्ञान
मामले में हिंदू संगठन की ओर
से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने को जानकारी दी गई। उन्होंने संज्ञान लेते हुए
दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में
कहा है कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
Post a Comment