धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में मेहमानों के लिए बनी ताड़ी पीने से एक महिला समेत तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। 13 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मामला धार जिले
के टांडा थाना क्षेत्र का है, जो अलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र से सटा हुआ है।
रविवार को टांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत झडामली में ऐलसिंह के घर रविवार को काली बाई
पति इंदरसिंह और नसरू पिता इंदरसिंह आए थे। इसके चलते गांव से ही पांच लीटर ताड़ी लाई
गई थी। सबने मिलकर ताड़ी पी। कुछ देर बाद अचानक सभी लोग बेहोश हो गए और नसरू की मौत
हो गई। जिन लोगों ने ताड़ी नहीं पी थी, वह मरीजों को टांडा और बोरी स्वास्थ्य केंद्रों
में ले गए। कुछ मरीजों को धार और कुछ को झाबुआ रैफर किया गया। झाबुआ में इलाज के दौरान
गदिया पिता मांगतिया चौहान की मौत हुई। वहीं, धार में नसरू पिता इंदरसिंह और काली बाई
पति इंदरसिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर विधायक उमंग सिंघार ने पीड़ित परिवार
के लोगों से चर्चा की। जिला पंचायत सदस्य मुकाम सिंह अलावा को धार अस्पताल भेजा। विधायक
ने अपनी तरफ से सहायता राशि परिजनों को दी है। बोरी स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी
के अनुसार वहां नौ लोगों को और चार लोगों को धार के अस्पताल भेजा गया। उनकी स्थिति
बेहतर है। भर्ती मरीजों में अलीराजपुर जिले के चूलिया और करचट गांव के लोग भी हैं।
ताड़ी में मिली कीटनाशक दवाई
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक ताड़ी में कीटनाशक दवा मिलाई गई थी। जहां ताड़ी बनी थी, वहां कीटनाशक दवा के पैकेट मिले हैं। जोबट एसडीओपी नीरज नामदेव ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। धार एसपी मनोज सिंह ने भी मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मौत की वजह अधिक मात्रा में ताड़ी पीना है।
Post a Comment