कोटा। खेल-खेल में चली एयरगन के बाद ब्रेनडेड हुए स्टूडेंट की देर रात मौत हो गई। दरअसल, भाइयों को गन चलाने की जानकारी देते समय ट्रिगर दब गया और छर्रा आंख के पास से होता हुआ ब्रेन में जाकर फंस गया था।
घटना कोटा के
कैथून थाना क्षेत्र के झालीपुरा गांव की है। मृतक मणिकरण (17) अपने भाइयों को बता रहा
था कि एयरगन कैसे चलती है। इसी दौरान बुधवार दोपहर करीब 3 बजे यह हादसा हो गया। परिजन
उसे लेकर कोटा के एमबीएस (महाराव भीमसिंह हॉस्पिटल) हॉस्पिटल पहुंचे। ब्रेन में छर्रा
फंसने के कारण डॉक्टर ने उम्मीद छोड़ दी थी। परिजन संतुष्टि के लिए उसे हायर सेंटर पर
लेकर गए थे। वहां भी डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। आखिरकार परिवार गुरुवार रात को उसे
फिर कोटा लेकर आए। इस बीच शुक्रवार सुबह मणिकरण ने दम तोड़ दिया।
एक दिन पहले
ही खत्म हुआ था एग्जाम
दरअसल, घटना
के वक्त घर में केवल महिलाएं और बच्चे ही थे। मणिकरण का एक दिन पहले ही एग्जाम खत्म
हुआ था। उसके मामा का लड़का गांव आया हुआ था। मणिकरण अपने ममेरे भाई को एयरगन दिखा रहा
था। तभी अनहोनी हो गई।
पिता परविंदर सिंह ने बताया-
घर के गेट के पास एक एयरगन रखी हुई थी। बच्चे ने खेल-खेल में वह उठा ली और बच्चों को
बताने लगा कि गन कैसे चलती है। उसे अंदाजा नहीं था कि गन का आगे वाला हिस्सा उसके मुंह
की तरफ था। तभी अचानक से ट्रिगर दब गया। छर्रा आंख में जा घुसा। फायरिंग की आवाज सुन
घर की महिलाएं गेट के पास पहुंची तो मणिकरण अचेत पड़ा था। दादा-दादी ने मणिकरण के पिता
को इसके बारे में जानकारी दी। इस खबर में पोल दिया गया है, इसमें हिस्सा लेकर आप अपनी
राय दे सकते हैं।
Post a Comment