इंदौर। इंदौर के दशहरा मैदान में सोमवार सुबह साढ़े छह बजे हजारों लोगों ने श्रीश्री रविशंकर के साथ योग किया। इस आयोजन में वर्चुअली मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी जुड़े। उन्होंने कहा कि इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है। छह बार लगातार अवार्ड पा चुका है, लेकिन अब इंदौर को स्वास्थ्य में भी नंबर वन होना चाहिए। इसके लिए ऐसे आयोजन मील का पत्थर साबित होते है।

दशहरा मैदान पर स्टेज के साथ लंबाई में रैम्प भी बनाया गया था। जिस पर चलते हुए श्रीश्री रवि शंकर भक्तों से मिले। सुबह उन्होंने करीब पौन घंटे योग के अलग अलग आसान कराए और आसनों से दूर होने वाले रोगों की जानकारी भी दी। योग के बाद श्रीश्री रविशंकर ने 21 विद्वानों के साथ रुद्रपूजा भी की। मंत्रोच्चार के बीच इस पूजा में हजारों लोगों ने गुरुजी के साथ मंत्रों का उच्चारण किया और पूजा में शामिल हुए।

तनाव की वजह से अपनी शक्ति नहीं पहचानते

रैम्प पर जब रविशंकर पहुंचे तो पंडाल में जय गुरुदेव के नारे लगे। श्रीश्री ने भक्तों पर फूल बरसाए और फिर संबोधित करते हुए कहा कि बात करने से चित शांत होता है। मन को प्रसन्नता मिलती है। व्यक्ति तनाव की वजह से अपनी शक्ति को नहीं पहचान पाता है। इसलिए तनाव के कचरे को ध्यान की झाडू से बाहर कर दिया। तभी मन स्वच्छ और शरीर स्वच्छ हो सकेगा।

समारोह में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर संस्कार, स्वाद और संस्कृति का शहर है। आज के युवा नशे की तरफ जा रहे है। नशा होना चाहिए, लेकिन भगत सिंह की तरह राष्ठ्रभक्ति का, मीरा की तरफ ईशभक्ति का। तभी जीवन सफल होगा। संस्था योग मित्र की अगुवाई में हुए इस आयोजन में मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post