ग्वालियर। ग्वालियर कोर्ट ने रेप और फ्रॉड के आरोप में तांत्रिक को दोषी पाते हुए 20 साल की कैद सुनाई है। मामला 2017 का है। तांत्रिक ने ग्वालियर शहर की एक पॉश कॉलोनी में रहने वाले व्यापारी की MBA पास बहू से कई बार रेप किया। वह दावा करता था कि उसे अपने शरीर में शक्तियां बुलाने के लिए एक महिला चाहिए होती है। वह व्यापारी की बहू और उसकी सास काे तंत्र-मंत्र के दौरान निर्वस्त्र बैठाता था। घर के पुरुषों को गर्म सरियों से दागता था। यह खेल एक साल तक चला।
इस बीच तांत्रिक
ने व्यापारी से 30.71 लाख रुपए, करीब 10 लाख रुपए के गहने भी ऐंठ लिए थे। षष्ठम अपर
सत्र न्यायाधीश अनीता सिंह की कोर्ट ने तांत्रिक को सजा सुनाते हुए 11 हजार 500 रुपए
का अर्थदंड लगाया है। उसके एक साथी को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है।
बिजनेस में हो रहा था घाटा
मूल रूप से
गोहद (भिंड) निवासी व्यापारी ग्वालियर शहर के सिटी सेंटर में पॉश कॉलोनी में परिवार
समेत रहते हैं। व्यापारी को बिजनेस में घाटा हो रहा था। घर में भी अशांति थी। भिंड
के ही रहने वाले तांत्रिक दिलीप धाकड़ उर्फ दिलीप धानुक ने साथी अरविंद नरवरिया के जरिए
व्यापारी से संपर्क किया। व्यापारी, परिवार के सदस्यों और घर पर काली शक्तियों की छाया
होने की बात कही। कहा- विशेष पूजा करना होगी। धीरे-धीरे तांत्रिक व्यापारी और उनके
परिवार को तंत्र विद्या के नाम पर जाल में फंसाने लगा।
जब व्यापारी
और उनका परिवार पूरी तरह तांत्रिक के जाल में फंस गया, तो तांत्रिक ने उनके परिवार
की महिलाओं की इज्जत से खेलना शुरू किया। पहले तांत्रिक की नजर व्यापारी की पत्नी पर
थी, फिर MBA पास बहू को देखा तो उस पर नीयत खराब हो गई। वह जब भी पूजा करता तो सास-बहू
को निर्वस्त्र कर सामने बैठाता था। उसने शरीर से गंदी शक्तियों को बाहर निकालने के
लिए कई बार बहू से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म पीड़ित महिला के ससुर, पति, देवर को सरिए
चुभाता था। हाथ-पैर बांधकर मारपीट करता था।
महिला नहीं
मिली, तो कॉलगर्ल को बुलाया गया
व्यापार का
घाटा दूर करने और घर में सुख-समृद्धि वापस लाने के नाम पर तांत्रिक पूजा कराता था।
इस दौरान उसने घर की महिलाओं की आबरू लूटी। साथ ही उसने परिवार से 30.71 लाख रुपए नकद,
10 लाख रुपए के गहने भी ऐंठ लिए और एक कार भी उनकी हड़प ली थी। घटना के समय व्यापारी
का एक बेटा मुंबई में पढ़ाई कर रहा था। व्यापारी तांत्रिक को मुंबई लेकर भी गए। यहां
तांत्रिक ने अपने शरीर में शक्तियों को उतारने के लिए महिला की डिमांड की तो कॉलगर्ल
को बुलाया गया था।
16 अक्टूबर
2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी
व्यापारी के अलावा तांत्रिक के
यहां और लोग भी आते थे। जब पीड़ितों को तांत्रिक की धोखेबाजी का अहसास हुआ, तो विश्वविद्यालय
थाने में 16 अक्टूबर 2017 को FIR दर्ज कराई। पुलिस ने तांत्रिक और उसके साथी को 25
नवंबर 2017 को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने पूछताछ की तो बड़ा खुलासा हुआ। तांत्रिक
तंत्र विद्या के नाम पर बड़ी ठगी करता था। पुलिस ने धोखाधड़ी, दुष्कर्म आदि धाराओं
में तांत्रिक पर केस दर्ज किया। न्यायालय में चालान पेश किया। आरोपी तांत्रिक 2017
से जेल में है। पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दुष्कर्म
के मामले में 20 साल की सजा सुनाई है। अभियोजन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक मिनी
शर्मा ने की।
Post a Comment