मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकारी स्कूलों में धार्मिक ग्रंथ गीता, रामायण की भी शिक्षा दी जाएगी। सुघोष दर्शन कार्यक्रम में CM ने कहा, नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने विदेशों में जाकर आजाद हिंद फौज बनाई। नेताजी के चरणों में प्रणाम। विद्या भारती अपने प्रारंभ काल से ही शिक्षा को देने का काम कर रहे हैं। विद्या भारती से निकले हुए विद्यार्थी कर्मठ और परिश्रमी होते हैं। ये बॉर्डर पर दुश्मन के दांत भी खट्टे कर देते हैं। कैसे सरकारी शिक्षा दी जाए, इसके लिए हम विद्या भारती से संपर्क करते हैं। एक गलत काम अंग्रेजी को स्थापित कर दिया गया था। जगह-जगह इंग्लिश स्कूल खुल गए। भाषा और बुद्धिमतत्ता का कोई संबंध नहीं होता। सही ज्ञान का प्रकटीकरण अपनी भाषा में होता है। नई शिक्षा नीति में तय हुआ है कि मातृभाषा में शिक्षा दी जाएगी।
Post a Comment