नर्मदापुरम। नर्मदापुरम की सेंट्रल जेल में लापरवाही का मामला सामने आया है। हत्या की सजा काट रही गर्भवती महिला कैदी अस्पताल से फरार हो गई। इसके बाद तो जैसे हड़कम्प मच गया। तीन घंटे बाद पुलिस ने उसे नर्मदापुरम से सात किलोमीटर दूर बुदनी से गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या के मामले में सजा काट रही आठ महीने की गर्भवती महिला कैदी की तबियत बिगड़ गई थी। उसे हीमोग्लोबिन की कमी की समस्या थी। इस वजह से उसे जिला अस्पताल लाया गया। वहां उसने दो महिला गार्ड्स को चकमा दिया और फरार हो गई। पता चला है कि इलाज के दौरान उसकी स्थिति में सुधार आया था। इसके बाद वह अस्पताल के पिछले दरवाजे से निकल भागी। इसके बाद जेल प्रशासन ने फरार महिला कैदी के खिलाफ कोतवाली थाने में आईपीसी की धारा 224 के तहत एफआईआर दर्ज करी। जेल प्रशासन और सिटी कोतवाली पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।

सात किलोमीटर दूर मिली

हालांकि, महिला कैदी ज्यादा दूर नहीं जा सकी। पुलिस को सूचना मिली कि कैदी को सात किलोमीटर दूर बुदनी में देखा गया है। पुलिस की टीम ने तत्काल वहां पहुंचकर से गिरफ्तार किया और जेल प्रशासन को सुपूर्द किया। एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि महिला कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तीन घंटे की तलाश के बाद उसे पकड़ लिया है। जेल अधीक्षक संतोष सोलंकी के अनुसार महिला और उसका पति एक ही जेल में धारा 302 के तहत हत्या की सजा काट रहे हैं। जेल में फोर्स कम होने की वजह से उसे जिला अस्पताल भेजा गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post