खंडवा। खंडवा जिले के ग्राम कमलिया में रविवार रात घरेलू विवाद में पति ने गला घोटकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति ने मोहल्ले में ही रहने वाले अपने साले को पत्नी बेहोश होने की जानकारी देने पर मामले का खुलासा हुआ। घटना के समय घर में तीन छोटे बच्चे के अलावा अन्य कोई मौजूद नहीं होने से विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। आरोपी भी घटना के बाद से फरार है।

जावर थाना अंतर्गत ग्राम कमरिया में माया बाई पत्नी भोलू (30 वर्ष) की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या का आरोप उसके पति भोलू पिता गुलाब सिंह पर मायके वालों ने लगाया है। महिला माया भाई के भाई राकेश पुत्र अमर सिंह ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे मजदूरी कर बहन घर लौटी थी। बताया जाता है कि घर पर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसमें पति भोलू सिंह ने लकड़ी से मारपीट करने के बाद पत्नी को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद रात करीब 9 बजे जीजा भोलू ने घर आकर मुझे बताया कि उसकी बहन बेहोश है और उठ नहीं रही है। इतना बता कर वह फरार हो गया। घर जाकर देखने पर माया बाई मृत अवस्था में मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जीजा भोलू मजदूरी करता था वह हमेशा पत्नी से विवाद भी करता था बहन माया बाई के तीन बच्चे हैं सबसे बड़ा बच्चा करीब 8 साल का है। शादी को 12 वर्ष से अधिक हो चुके हैं।

पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। सोमवार सुबह महिला के शव का जिला अस्पताल खंडवा में पोस्टमार्टम किया गया है। जावर थाना प्रभारी शिव राम जाट ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है, आरोपी भोलू पिता गुलाब सिंह के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post