खंडवा। पुराने बस स्टैंड के पास लोहारी नाका क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को करीब सवा तीन किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि बिहार निवासी आरोपी महाराष्ट्र से गांजा के साथ बस में सवार हुआ था। कोतवाली पुलिस द्वारा एनडीपीसी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

शनिवार शाम को राजीव कुमार पुत्र राम एकबाल साह उम्र 26 साल निवासी ग्राम व पोस्ट गौरी मामा, थाना महानार जिला वैशाली बिहार को पुलिस ने गंजे के साथ धरदबोचा। तस्कर महाराष्ट्र से बस में सवार होकर खंडवा आया था। वह यहां गांजा बेचने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लौहारी नाके के पास दरगाह पर दबिश दी। यहां से आरोपित को तीन किलो 200 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। इसका मूल्य पुलिस ने 30 हजार रुपये आंका है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।

रामनगर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष नावडे द्वारा कार्रवाई कर विवेचना की जा रही है। आरोपित गांजा कहां से लाया और किसे देने वाला था। इस नेटवर्क में और कौन लोग शामिल है। इन बिंदुओं पर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post