भोपाल। बॉलीबुड एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान को लेकर मध्यप्रदेश में विवाद बढ़ता जा रहा है। इस विवाद में अब विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की एंट्री हुई है। उन्होंने शाहरूख और दीपिका पर निशाना साधा। शाहरूख खान को लेकर कहा कि जिस फिल्म को तुमने बनाया है, उसे अपनी 23-24 साल की बेटी के साथ देख लें तो मान लेंगे कि फिल्म समाज के लिए ठीक है।
विधानसभा अध्यक्ष
गौतम ने कहा कि भगवा रंग हमारे धर्म का प्रतीक, इसका अपमान नहीं सहेंगे। इसे वो बेशर्म
कह रहे हैं। सफेद या हरे रंग को बेशर्म क्यों नहीं कहा।
ये भी कहा विधानसभा अध्यक्ष ने
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने कहा- कश्मीर फाइल्स पर जिनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगी, वे कहां चले गए? बल्कि उल्टा उन्होंने कहा कि कश्मीर फाइल्स बनने के बाद कश्मीर में पंडितों पर अत्याचार बढ़ा है। किसी सिनेमाकार ने विरोध पर कहा है कि सब बकवास है। जिसका उदाहरण लोग दे रहे हैं। पीला (भगवा) वस्त्र हमारे राष्ट्रीय गौरव का चिह्न है। यह हिंदू धर्म से जुड़ा है। पीला वस्त्र ही बेशर्म है। इसका मतलब क्या है। हरे को कह देते, सफेद को कह देते। हरे का सम्मान हो, पीला का अपमान हो, यह तो ठीक नहीं है।
फिल्म मेकर कह रहे हैं कि फिल्म से कई लोग लगे हैं, उनकी रोजीरोटी का सवाल है, तो क्या कश्मीर फाइल्स में लोग नहीं लगे थे। यह दोहरा मापदंड ठीक नहीं है। खुद को बड़ा कलाकार मानते हैं तो अपनी 20 साल की बेटी के साथ फिल्म देख लो न। जिस सिनेमा को बनाकर समाज को परोस रहे हैं, उसे बेटी के साथ नहीं देखेंगे। उल्टा हमारे समाज के लिए उचित मान रहे हैं।
हिंदू धर्म के ऊपर हमला होता है तो धर्म निरपेक्ष सेक्युजम वाले खड़े हो जाते हैं। वे 'सर से तन जुदा' वालों के खिलाफ क्यों नहीं बोलते। कोई पैगंबर के नाम पर एक फिल्म चला कर दिखा दे, पूरी दुनिया में खून खराबा हो जाएगा।
फिल्म को कतई नहीं चलने दिया जाने दिया जाने लगा। मैं समर्थन करता हूं। देश में सनातनी लोग भी जागरूक हुए हैं। यह आक्रामक नहीं है, उपद्ववी नहीं है। लोग जागरूक हो रहे हैं।
विरोध की वजह
भगवा ड्रेस
पठान मूवी 25 जनवरी को रिलीज
होना है। एक महीने पहले इसका टीजर आया था। हाल ही में इसका पहला गाना 'बेशरम रंग...'
रिलीज हुआ है। इसमें एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने शाहरुख के साथ बेहद बोल्ड सीन दिए
हैं। इस गाने में दीपिका भगवा रंग की बोल्ड ड्रेस भी पहनी दिख रही हैं, इसी बात को
लेकर मूवी का विरोध हो रहा है।
Post a Comment