चेन स्नैचर नाबालिग समेत गिरफ्तार, दो की तलाश

इंदौर। इंदौर में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़ाए आरोपियों में एक नाबालिक है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि आरोपी नशे के लिये यह वारदाते करते थे। पुलिस को एक मॉल के बाहर से आरोपियों के फुटेज मिले थे। जिसमें बाइक नंबर के साथ ही बाइक चला रहे आरोपी की पहचान हुई थी। जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया।

पुलिस ने मामले में लूट करने वाले दो ओर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। विजयनगर TI रवींद्र सिंह गुर्जर के मुताबिक उनकी टीम ने रोहित उर्फ बाबू पुत्र राधेश्याम (19) निवासी खजराना, एक 17 साल के नाबालिक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही उनके दो साथी मन्नू वर्मा निवासी निरंजनपुर, रविंद्र उर्फ जादू निवासी लसूडिया की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों के पास से 7 मोबाइल ओर कुछ औजार मिले है। वह लूट ओर चोरी की वारदातें इलाके में करते थे।

ऐसे करते थे वारदातें

पूछताछ में रोहित ने बताया कि वह उसके नाबालिक साथी के साथी सुनसान रास्ते पर पैदल जाने वाली महिलाओं की रैकी करते थे। इसके बाद ही ध्यान भटकने पर अचानक झपट्‌टा मारकर बैग ओर मोबाईल लूटकर फरार हो जाते थे। आरोपी बाउन शुग्रर और गांजा पीने के आदि है। उनके मुताबिक वह वारदातें करने के बाद माल को ठिकाने लगा देते थे। इससे मिले रूपये से वह नशे खरीदते थे। पुलिस के मुताबिक पकड़ाए आरोपियों के पुलिस रिकार्ड भी है। जिसमें उनसे पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post