वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया


भोपाल। भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय महिला को बॉयफ्रेंड ने होटल बुलाकर दोस्त से दुष्कर्म कराया। फिर वीडियो बनाकर पुराने दुष्कर्म के केस में समझौता कराने ब्लैकमेल किया। महिला के समझौता करने के बाद भी आरोपी ने ब्लैकमेल करना बंद नहीं किया, जिसके बाद महिला ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की।

पुलिस के अनुसार बिलखिरया की रहने वाली पीड़िता शादीशुदा है। पीड़िता की हनुमानगंज पुलिस को की गई शिकायत के अनुसार 10 जून को उसने टीलाजमालपुरा में रहने वाले बॉयफ्रेंड अकबर पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इस केस में समझौता कराने और अकबर से शादी करने का झांसा देकर उसके दोस्त जीशान ने हमीदिया रोड स्थित साईं प्लाजा होटल में बुलाया, जहां उसने महिला के साथ एक कमरे में ज्यादती की और उसको वीडियो बना दिया। होटल पर आरोपी अकबर अपने दोस्त इस्माइल उर्फ अमन, तौफीक के साथ मौजूद था। इसके बाद चारों आरोपियों ने महिला को पुराने दुष्कर्म के मामले में समझौता नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता आरोपियों के दबाव में समझौता करने को राजी हो गई। आरोपी समझौता शपथ पत्र भरवाकर पीड़िता को छोड़कर चले गए। इसके बाद आरोपियों ने 12 जून को दोबारा पीड़िता को फोन लगाकर कहा कि उनके पास अभी भी वीडियो और फोटो है, जहां बुलाए वहां आ जाए। इससे परेशान होकर पीड़िता ने हनुमानगंज थाने में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post