मां का शव मिला पलंग पेटी में तो पिता-पुत्र के चंबल नदी के पास, 

धारदार हथियार के निशान, पुलिस को हत्या की आशंका

उज्जैन  में तिहरे हत्याकांड की खबर से हड़कंप मच गया। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में मां, बेटे और पोते की हत्या की गई। बेटे और पोते के शव चंबल नदी के पास मिले जबकि मां का शव घर में पलंग पेटी में मिला है। पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार इंगोरिया थाना क्षेत्र स्थित चंबल नदी के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सोमवार रात को चंबल नदी से कुछ दूरी पर दो शव मिले। इनकी पहचान राजेश नागर और उनके बेटे पार्थ नागर के रूप में हुई। दोनों जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के हरि नगर में रहते थे। जब पुलिस घर पहुंची तो वहां ताला लगा था। पड़ोसियों ने बताया कि पांच छह दिन से ताला लगा है। पुलिस ने ताला तुड़वाया। अंदर जाकर देखा तो पुलिस के होश उड़ गए। पलंग पेटी में राजेश की मां सरोज का शव पड़ा था। धारदार हथियारों के निशान भी शरीर पर मिले हैं। इसके चलते पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस का मानना है कि शव करीब चार से पांच दिन पुराने हैं। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है। 

मृतक सरोज, राजेश व पार्थ

कागजात बिखरे पड़े थे

पुलिस के अनुसार पलंग पेटी में सरोज की उम्र 70 वर्ष है जबकि बेटे राजेश की उम्र 45 व पोते पार्थ की उम्र 20 वर्ष है। सरोज के शव के हाथ पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि परिवार में तीनों सदस्य का ज्यादा किसी से मेलजोल नहीं था और न ही किसी से बातचीत करते थे। राजेश की पत्नी भी उसके साथ नहीं रहती थी। पुलिस ने लूट की नीयत से हत्या के पहलू पर जांच की लेकिन घर में करीब डेढ़ हजार रुपये नकदी मिले, जिसके बाद कयास लगाए गए कि हत्या का मकसद लूट नहीं था। कुछ कागजात बिखरे पड़े थे। पुलिस को शक है कि जिस तरह से घर को अस्त व्यस्त किया है उससे लग रहा है कि कागजात ढूंढे गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 


Post a Comment

Previous Post Next Post