मेट्रो शहर में बढ़ती अवैध गतिविधियां


जवाबदेही @ इंदौर 

इंदौर में सेक्स रैकेट के पकड़ाने के बाद पुलिस चौकन्नी हो गई है। वहीं, शहर में स्पा पार्लर की आड़ में अभी भी कई जगह देह व्यापार चल रहा है। शहर के कई पॉश एरियों में ऐसी अवैध गतिविधियां चल रही है..।

इंदौर में देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। विजय नगर क्षेत्र में कई बार कार्रवाई हुई है। इसके बाद भी अनैतिक धंधों पर सख्ती नहीं हो पा रही है। शहर में विकसित होती चौपाटियों से भी इस धंधे की लिंक जुड़ी हुई है। विजय नगर क्षेत्र में ही कई चौपाटियां हैं, जहां बड़ी संख्या में युवा जुटते हैं। यह क्षेत्र नशाखोरी और अय्याशी के लिए पहचाने जाने लगे हैं। इस क्षेत्र में कई छोटे-छोटे क्लब हाउस खुल चुके हैं, जहां नशे के साथ-साथ लड़कियां तक उपलब्ध कराई जा रही है। ज्ञात हो कि इंदौर में गत दिनों सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि बदमाश 5,000 लड़कियों को सेक्स रैकेट में धकेल चुका है। आरोपी ने 10 शादियां की और उसकी करीब 100 गर्लफ्रेंड भी इस धंधे में शामिल है। इस बांग्लादेशी दलाल की बीवी अपने देश में समाज कल्याण के नाम पर एक एनजीओ चलाती है, जिसकी आड़ में वो बांग्लादेश से भारत में लड़कियों की सप्लाई करती थी। वो गरीब घर की लड़कियों को नौकरी दिलवाने के बहाने भारत भेजती थी, लेकिन यहाँ पहुंचते ही उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया जाता था।

इंदौर में विजय नगर क्षेत्र में बरसों से इस तरह के धंधों का खेल होता आ रहा है। इस क्षेत्र में कई स्पा पार्लर खुल चुके हैं, जहां अनैतिक कार्य किए जा रहे हैं। विजय नगर थानाक्षेत्र के अलावा भंवरकुआं थाना क्षेत्र और बायपास से लगे क्षेत्रों में भी इस तरह की अवैध गतिविधियां अब बड़े स्तर पर की जाने लगी है।

ड्रग्स का आदी बना रहे

इंदौर जिस तरह से बढ़ता जा रहा है, ठीक उसी तरह अवैध गतिविधियां भी यहां बढ़ते जा रही है। कुछ दिनों पहले भी एक ऐसे ही मामले का भंडाफोड़ हुआ था, जिसमें होस्टल में रह रही छात्राओं फैशन शो में ले जाया जाता था और रैंप पर चलने के कुछ रुपए देकर उन्हें ड्रग्स का आदी  बनाया जा रहा था। इसके बाद उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया गया।


चौपाटियों पर देर रात तक युवाओं की उपस्थिति पर सवाल?

विजय नगर क्षेत्र पॉश एिरया है और इस क्षेत्र में बाहर से आकर पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या काफी अिधक है। इसके अलावा इस क्षेत्र में कई खान-पान की चौपाटियां, ढाबे विकसित हो चुके हैं, जहां देर रात तक युवाओं की उपस्थिति रहती है। कई ऐसे क्लब खुल चुके हैं, जहां शतरंज, कैरम समेत कई ऐसे खेल खेले जाते हैं जो देर रात तक चलते हैं। इन क्लबों में युवाओं को हर व्यवस्था दी जाती है। लड़के-लड़कियां खुलेआम इस क्षेत्र में सड़क पर जाम छलकाते दिख जाते हैं।

अफसरों को जवानों के भरोसे नहीं रहना चाहिए

पुलिस के आला अधिकारियों को संबंधित थाना क्षेत्र के जवानों के भरोसे नहीं रहना चाहिए, क्योंकि अक्सर जवानों की अपराधियों के साथ संलिप्तता पाई जाती है और लेन-देन का खेल बरसों तक चलता रहता है, जब बड़े पैमाने पर शिकायत होती है, तब ऐसे रैकेटों का पर्दाफाश होता है।

स्पा पार्लरों की समय-समय पर मॉनिटरिंग जरूरी

शहर में जितने भी स्पा पार्लर चल रहे हैं, उनकी समय-समय पर  मॉनिटिरंग की जानी चाहिए, ताकि पता चल सके कि वहां कोई अवैध गतिविधि तो नहीं हो रही है। इसके लिए विशेष सेल गठित की जानी चाहिए, क्योंकि संबंधित थाना क्षेत्र में सांठगांठ की खबरें ज्यादा सामने आती है।

 


Post a Comment

Previous Post Next Post