जबलपुर। जबलपुर में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इंजीनियरिंग कर रहे छात्र ने चार वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। 

 गढ़ा सीएसपी तुषार सिंह के अनुसार विजय नगर निवासी 21 वर्षीय युवक निजी कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। उसके पड़ोस में चार साल की बच्ची रहती है, जो उनके घर खेलने चली जाती थी। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। जब बच्ची पड़ोस में खेलने गई तो युवक उसे अपने कमरे में ले गया। उसने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान बच्ची रोने लगी तो उसने उसे उसके घर छोड़ दिया। बच्ची ने घर पर अपने परिजन को युवक की हरकतों के बारे पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया है।  


Post a Comment

Previous Post Next Post