- सागर जिले का यह विभाग सबसे ज्यादा भ्रष्ट
- लोकायुक्त के आंकड़े बताते हैं कि एमपी में रोज भ्रष्टाचार हुआ
भोपाल। रिश्वतखोरी के मामले में मध्यप्रदेश भ्रष्टाचारियों का गढ़ बन चुका हैं। लोकायुक्त के आंकड़े बताते हैं कि यहां करीब-करीब रोज एक बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि सबसे ज्यादा भ्रष्ट जिला सागर और सबसे ज्यादा भ्रष्ट विभाग राजस्व है। इस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बिना रिश्वत लिए काम ही नहीं कर रहे हैं। लोकायुक्त के भ्रष्टाचार से जुड़े आंकड़े बताते हैं कि अब इन घोटालों पर राजनीति भी शुरू हो गई है।
लोकायुक्त के आंकड़े बताते है कि प्रदेश में पिछले 20 महीनों में रिश्वतखोरी के 232 मामले सामने आए। सबसे ज्यादा 40 मामले सागर में पकड़े गए।
प्रदेश में बीते 7 साल में 1658 अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए हैं। भोपाल में 20 महीने में रिश्वत लेने वाले 20 अधिकारी-कर्मचारी पकड़े गए। इसी अवधि के दौरान सबसे ज्यादा राजस्व विभाग से जुड़े 6, नगर निगम से जुड़े 5, पुलिस से जुड़े 2, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े 3 अधिकारियों-कर्मचारियों को पकड़ा गया।
Post a Comment