भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन B28 ने सुरक्षा परीक्षण का अहम चरण पार कर लिया है। बेंगलुरु स्थित BEML की फैक्ट्री में ट्रेन के बाहरी ढांचे का स्क्वीज टेस्ट सफल रहा। इस परीक्षण में दुर्घटना के दौरान ढांचे की मजबूती और दबाव सहने की क्षमता जांची जाती है।

BEML दो स्वदेशी 8 कोच वाली बुलेट ट्रेन तैयार कर रहा है। इनकी परीक्षण गति 280 किमी प्रति घंटा और परिचालन गति 249 किमी प्रति घंटा होगी। ट्रेन में 557 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी।

रेलवे की योजना के अनुसार, मई-जून 2027 में सूरत-वापी के 100 किलोमीटर लंबे रूट पर ट्रायल शुरू हो सकता है। अगस्त 2027 से यहां व्यावसायिक सेवा शुरू करने का लक्ष्य है। मुंबई-अहमदाबाद के 508 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर कुल 12 स्टेशन होंगे। पूरा प्रोजेक्ट दिसंबर 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस ट्रेन में वाई-फाई, एलसीडी डिस्प्ले, चार्जिंग सॉकेट, आधुनिक एयर कंडीशनिंग और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं होंगी। इससे मुंबई से अहमदाबाद का सफर लगभग 1 घंटे 58 मिनट में पूरा होने की उम्मीद है।


Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post