इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार को नगर निगम की रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। कार्रवाई का विरोध कर रही भीड़ को हटाने के दौरान पीछे खड़े एक युवक ने एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल को धक्का दे दिया। धक्का लगने से उनका संतुलन बिगड़ा और वे जमीन पर गिर गए।
घटना के बाद पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया। अधिकारियों के मुताबिक, सभी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम की टीम 100 से अधिक कर्मचारियों के साथ कार्रवाई के लिए पहुंची थी। टीम में तीन पोकलेन और छह जेसीबी मशीनें शामिल थीं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 80 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी भी मौके पर तैनात किए गए थे।
नगर निगम के अनुसार, कार्रवाई के दौरान 50 शेड और छह मकानों के अवैध हिस्से हटाए गए।

Post a Comment