इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में गुरुवार सुबह करीब 6 बजे 50 वर्षीय हम्माल गोल्डी का शव फुटपाथ पर खून से लथपथ हालत में मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस के अनुसार, पत्थरों से वार कर उसकी हत्या की गई है। घटना के बाद से उसका साथी बंटी फरार है।

टीआई के मुताबिक, सुबह एफआरवी को ट्रांसपोर्ट नगर में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो गोल्डी का चेहरा खून से सना हुआ था। प्रारंभिक जांच में सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, गोल्डी ट्रांसपोर्ट नगर में हम्माली का काम करने के साथ ट्रकों की चौकीदारी भी करता था। वह कई वर्षों से इसी इलाके में रह रहा था और फुटपाथ पर ही सोता था।

गोल्डी के साथ उसका साथी बंटी भी रहता था। वारदात के बाद से बंटी मौके से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले में जांच जारी है।

Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post