सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास समुद्री डाकुओं ने कैमरून के झंडे वाले तुर्की कार्गो जहाज ‘एम/वी लुतुफ’ को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह जहाज मोगादिशु स्थित तुर्की के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए रवाना हुआ था। जहाज पर बड़ी मात्रा में हथियार और आधुनिक संचार उपकरण लदे होने की जानकारी सामने आई है।

अधिकारियों के मुताबिक, जहाज पर कुल 10 क्रू सदस्य सवार थे। इनमें छह भारतीय नागरिक, एक तुर्की नागरिक, एक जॉर्जियाई नागरिक और दो सर्बियाई सुरक्षा गार्ड शामिल हैं। सभी लोगों की सुरक्षित रिहाई के लिए कूटनीतिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही तुर्की के युद्धपोत, लड़ाकू हेलीकॉप्टर और टोही ड्रोन इलाके में सक्रिय कर दिए गए। सुरक्षा बल लगातार हवाई निगरानी कर रहे हैं। हाल के दिनों में इस क्षेत्र में जहाजों के अपहरण की घटनाएं बढ़ने के बीच अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने और आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर दे रही हैं।

Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post