उत्तर प्रदेश के चर्चित माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुआ, जहां उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में कुल पांच लोग सवार थे। इनमें अबान और उनके साथी सोनू की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं। सभी घायलों को पुलिस की मदद से वाहन से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि अबान अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने गए थे। मुलाकात के बाद लौटते समय पूंछ क्षेत्र के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गईं।
घायलों ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी। यह हादसा रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Post a Comment