संसद मार्च को लेकर जारी आंदोलन के बीच संगठन के प्रमुख अभिजीत ने चेतावनी दी है कि यदि अगले दो घंटे के भीतर सोनम को जंतर-मंतर नहीं लाया गया, तो प्रदर्शनकारी संसद की ओर मार्च शुरू कर देंगे। फिलहाल सोनम सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी भूख हड़ताल का आज 23वां दिन है।

इस बीच संगठन के दो प्रतिनिधि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करने पहुंचे हैं। वहीं, सोनम ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि उन्हें डिस्चार्ज किया जाए ताकि वे संसद मार्च में शामिल हो सकें। जंतर-मंतर से संसद तक लगभग दो किलोमीटर के मार्ग पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद हैं।

प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज किया।

सोमवार सुबह करीब 10 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हुए और कुछ के सिर में चोटें आईं। हालांकि, पुलिस ने लाठीचार्ज के आरोपों से इनकार किया है।

प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन तक पहुंच गए। वहीं, कई प्रदर्शनकारी बैरिकेड पार कर संसद थाना क्षेत्र तक पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post