इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, खजराना क्षेत्र के रहने वाले 33 वर्षीय शाहरुख की शिकायत पर इरशाद और शाहरुख उर्फ काला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया है कि दोनों आरोपी पैसों के लेन-देन को लेकर उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने कथित तौर पर पीड़ित के साथ मारपीट की।
पीड़ित का आरोप है कि जाते समय दोनों आरोपियों ने भविष्य में पैसों की मांग करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
Speed
0.9x
Idle

Post a Comment