इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय लॉ की छात्रा के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार करीब एक वर्ष पहले छात्रा की पहचान सोशल मीडिया के जरिए उत्तर प्रदेश निवासी आदित्य से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, लेकिन पिछले करीब एक महीने से आरोपी लगातार छात्रा पर मिलने का दबाव बना रहा था।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान उस पर बिना कपड़ों के बात करने का दबाव बनाया। छात्रा द्वारा विरोध करने पर उसने जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार कॉल कर उसे परेशान करने लगा।

शिकायत में छात्रा ने बताया कि दो दिन पहले आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो उसकी सहेलियों और अन्य परिचितों को भेज दिए। इसके अलावा उसने सोशल मीडिया पर भी वीडियो साझा कर दिए। आरोपी ने छात्रा के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर उस पर भी आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर दिए।

घटना के बाद पीड़िता ने राजेंद्र नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी आदित्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए गए आपत्तिजनक कंटेंट को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post