इंदौर क्राइम ब्रांच ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक मामले में रतलाम जिले के एक आरोपी अनुज पिता जितेंद्र उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 3.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, 9 जुलाई को पुलिस ने संजू पिता बिंदादीन को 3.526 किलोग्राम गांजा और एक पिट्ठू बैग के साथ गिरफ्तार किया था। मामले की जांच आगे बढ़ने पर अनुज की भूमिका सामने आई। इसके बाद मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने प्रारंभिक रूप से बताया कि वह शहर में नशे के आदी लोगों तक गांजा पहुंचाने और बेचने के उद्देश्य से इसे लेकर आता था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा किससे खरीदता था और इसकी सप्लाई किन-किन लोगों तक की जाती थी। मामले में आगे की जांच जारी है।


Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post