इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव गुरुवार को आयोजित किए जा रहे हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 53 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान समाप्त होने के बाद देर रात तक मतगणना और परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।

सहायक निर्वाचन अधिकारी के अनुसार सभी नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है। जांच के दौरान किसी भी आवेदन में कोई त्रुटि नहीं पाई गई। चुनाव को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

इस बार चुनाव में कोर्ट परिसर की मूलभूत सुविधाएं प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि नई कार्यकारिणी को बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, लाइब्रेरी और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास एवं विस्तार पर प्राथमिकता से ध्यान देना चाहिए।

मतदान को लेकर कोर्ट परिसर में सुबह से ही हलचल बनी हुई है। उम्मीदवार मतदाताओं से लगातार संपर्क कर समर्थन मांग रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सबसे अधिक दिलचस्पी देखी जा रही है। इस पद के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं सचिव पद पर पांच प्रत्याशी आमने-सामने हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए भी सात उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होने से चुनाव रोचक माना जा रहा है।

अभिभाषक संघ के कुल 5,411 मतदाता इस बार नई कार्यकारिणी का चयन करेंगे।

कोषाध्यक्ष का पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित रखा गया है, जहां पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी के 21 पदों में से दो पद महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं।

Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post