ईरानी मीडिया में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड को लेकर एक रिपोर्ट चर्चा में है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरानी सरकार उनकी हत्या के बदले 50 मिलियन यूरो के इनाम से जुड़ा प्रस्ताव संसद में लाने की तैयारी कर रही है। बताया गया कि संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के चेयरमैन इब्राहिम ने “काउंटर-एक्शन” नामक योजना का मसौदा तैयार किए जाने की जानकारी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार इस मसौदे में डोनाल्ड की हत्या पर 50 मिलियन यूरो का इनाम देने का प्रस्ताव शामिल है। इब्राहिम  ने कहा कि अमेरिका, इजराइल और सेंट्रल कमांड से जुड़े कुछ शीर्ष नेताओं को “काउंटर-एक्शन” के तहत निशाना बनाया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि यह कदम ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता पर कथित खतरे और तनावपूर्ण हालात के जवाब में उठाया जाना चाहिए।

सरकार समर्थक अली ने पहले दावा किया था कि “किल ट्रंप” नाम के एक कथित अभियान के लिए 50 मिलियन डॉलर के संसाधन जुटाए गए हैं। वहीं एक हैकिंग ग्रुप ने भी बयान जारी कर कहा था कि ट्रंप और नेतन्याहू को निशाना बनाने के लिए करोड़ों डॉलर उपलब्ध कराए गए हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्च में संघर्ष बढ़ने के बाद संसद में कई नए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं, जिनमें सैन्य और सुरक्षा एजेंसियों की जवाबी कार्रवाई से जुड़े प्रावधान शामिल बताए जा रहे हैं। इब्राहिम ने सरकारी प्रसारण में कहा कि यह ईरान का अधिकार है और प्रस्तावित बिल में मिशन पूरा करने वाले व्यक्ति या संगठन को 50 मिलियन यूरो इनाम देने की बात कही गई है।

Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post