इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र स्थित कर्बला इलाके में सोमवार सुबह एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

फायर ब्रिगेड के मुताबिक, गोदाम में आग लगने के कुछ ही देर बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर चार दमकल गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की गई। गोदाम में शादी-ब्याह के डेकोरेशन और टेंट का सामान रखा हुआ था। गोदाम बड़ा होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

आग बुझाने के लिए नगर निगम के फायर फाइटिंग रोबोट का भी इस्तेमाल किया गया। रोबोट की मदद से पानी डालकर आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। आग पर काबू पाने के लिए टीन शेड को जेसीबी और पोकलेन मशीन से हटाया गया, जिसके बाद लगातार पानी डाला गया।

फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीमों ने मिलकर 25 से अधिक टैंकर पानी का उपयोग किया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post