दिल्ली में ऑटो, टैक्सी और कमर्शियल वाहन चालकों ने 21 से 23 मई तक तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। एक ट्रांसपोर्ट यूनियन संगठन ने किराया बढ़ाने की मांग उठाई है। यूनियनों का कहना है कि अगर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

राजधानी में बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के खिलाफ व्यावसायिक वाहन चालकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ऑटो, टैक्सी और अन्य कमर्शियल वाहन चालकों के विभिन्न संगठनों ने 21, 22 और 23 मई को चक्का जाम करने की घोषणा की है। उनकी मुख्य मांग है कि सीएनजी, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए टैक्सी और ऑटो किराए में तुरंत बढ़ोतरी की जाए।

एक यूनियन पदाधिकारी ने कहा कि ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण मध्यम वर्गीय ड्राइवरों के लिए परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। इसी वजह से अन्य संगठनों के साथ मिलकर तीन दिन की हड़ताल का निर्णय लिया गया है और वाहन नहीं चलाने की अपील की गई है। यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि एक-दो सप्ताह के भीतर किराया बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post